युवक ने लगाई फांसी,बलात्कार का है आरोपी।
// अक्षय जैन,अभिनय तिवारी//
बड़ामलहरा(छतरपुर)। जिले के बड़ामलहरा सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र में बलात्कार के आरोपी की फांसी लगाने की घटना सामने आई है|प्राप्त जानकारी के अनुसार वीरेन्द्र लोधी निवासी बसायनखेरा थाना बुड़ेरा पर तीन माह पूर्व थाना भगवां में बलात्कार का मामला दर्ज हुआ था जिसे बीते रोज पुलिस द्वारा दबोच लिया गया जिसकी डाक्टरी होने के लिये शुक्रवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ामलहरा लाया गया था|
जहां अस्पताल के बाथरूम मे जाकर आरोपी ने फांसी लगा ली, अस्पताल परिसर में भारी पुलिस बल की मौजूदगी के साथ पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी|
