निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर।
388 मरीजो की जांच कर दवाईया वितरित की गई।
संवाददाता अक्षय जैन जादू की रिपोर्ट.....
भगवा/सेंधपा(छतरपुर)। बड़ामलहरा तीर्थधाम सिद्धतान में निशुल्क स्वास्थ्य परिक्षण एवं दवा वितरण शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में क्षेत्र के 388 मरीजो ने इस सुविधा का लाभ लिया। श्री गुरूदत्त कुन्दकुन्द कहान दिगम्बर जैन स्वध्याय मन्दिर ट्रस्ट द्रोणगिरि सेंधपा द्वारा आयोजित इस निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बुंदेलखंड के जाने माने न्यूरोलाजिस्ट डॉ दिपांसु दुबे सागर,बाल्य एवं शिशु रोग तथा चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ आर एस प्रजापति, बी एम ओ डॉ हेमन्त कुमार मैरेया ,डॉ एच जी राजपूत, डॉ मोहित राजपूत आर्युवेदिक चितसक डॉ इंदीवर फडीन्द्रा, लेब टेकनीशियन भूपेंद्र सोनी ने स्वास्थ्य सेवाये देकर लोगो को लाभान्वित किया।
चिकित्सको को शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि न्यूरोलाजिस्ट डॉ दिपांसु दुबे रहे, अध्यक्षता ट्रस्ट के अध्यक्ष चंद्रभान जैन ने की शिविर ले निर्देशक एवं संयोजक प्रदुम फौजदार ने कहा सिध्दायतन ट्रस्ट द्वारा आयेजित शिविर का मुख्य उद्देश्य केवल जन हितार्थ होने के साथ साथ उन लोगो को मुफ्त में सही सटीक इलाज़ मुहैया कराना है।
शिविर में सिद्धायतन के ट्रस्टियों आलोक जैन दाऊ घुवारा इंजीनयर सुनील जैन छतरपुर, संतोष जैन भगवा,आर एस एस के जिला संघ चालक वीरेंद्र असाटी आदि लोगो ने शिविर की सफलता में विशेष सहयोग किया।