Translate

सोमवार, 2 दिसंबर 2024

भारतीय मजदूर संघ के स्वर्णिम 70 वर्ष के पदार्पण अवसर पर श्रमिक संपर्क अभियान का शुभारंभ।

 

//राजेश पाराशर//

नेटवर्क सागर। मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के समस्त संबद्ध संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से एक स्थानीय होटल के सभागार में वीरेन्द्र सिंह  विधायक बण्डा विधानसभा के मुख्य आतिथ्य, आशीष सिंह संयुक्त महामंत्री भारतीय मजदूर संघ के विशिष्ठ आतिथ्य एवं प्रदीप सिंह  संभाग अध्यक्ष मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ की अध्यक्षता में श्रमिक/कर्मचारी संपर्क अभियान का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र हिंगवासिया, राकेश श्रीवास्तव दमोह एवं जगदीश जारोलिया जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ मंच पर उपस्थित रहे। संयुक्त महामंत्री ने अपने संबोधन में भारतीय मजदूर के श्रमिक संपर्क अभियान क्यों, कैसे, कब पर विस्तार से बताया और कहा कि हमें अपनी रीति नीति एवं संघठन द्वारा किए गए कार्यों से समाज के प्रत्येक श्रमिक/कर्मचारी को अवगत कराना है। सभी टोलियां 1 दिसंबर से 15 दिसम्बर तक प्रतिदिन संपर्क अभियान चलाएंगे और प्रतिदिन की गतिविधियों से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराएंगे। आज हम जो संपर्क अभियान चलाएंगे उसके भविष्य में आपको सुखद परिणाम मिलेंगे। लोग आपके संघठन से जुड़ेंगे और भारतीय मजदूर संघ से संबंद्ध समस्त संघठन सशक्त होंगे। मुख्य अतिथि वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ एवं मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ राष्ट्रवादी संगठन है सभी को ऐसे संगठनों से जुड़कर भारत को परम वैभव पर ले जाने हेतु कार्य करना चाहिए। मैंने स्वयं भी विधायक बनने से पहले मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ में निरन्तर कार्य किया है। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव अवधेश उपाध्याय ने बताया कि जिले में मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी ने समस्त तहसीलों 05 सदस्यीय 12 टोलियों का एवं सागर नगर में 15 टोलियों का गठन किया है। इस अवसर पर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ एवं भारतीय मजदूर संघ के विविध संगठनों के 340 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश मंत्री राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की जिला अध्यक्ष जगदीश जारोलिया, जिला मंत्री दीपक मिश्रा कंस्ट्रक्शन मजदूर संघ के अखिल भारतीय उपाध्यक्ष डॉ. प्रदीप पाठक, मधुसूदन गुरु, राहुल जैन, अशोक तिवारी, हरीश कुशवाहा, हर गोविंद मिश्रा, अवधेश उपाध्याय, अजय केसरवानी सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।