Translate

सोमवार, 2 दिसंबर 2024

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 65 छात्रों को नि:शुल्क साइकिल वितरित।

//सत्यम खरे//

बाजना(छतरपुर)। ग्राम बाजना स्थित पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में मध्य प्रदेश शासन की निशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना के तहत, 3 से 5 किलोमीटर की दूरी तय कर स्कूल आने-जाने वाले 65 छात्रों और छात्राओं को साइकिल प्रदान की गई।  

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरपंच प्रतिनिधि भगवती मुन्ना शुक्ला ने साइकिल वितरण किया। उनके साथ सचिव राजेंद्र विश्वकर्मा, कंजरा सरपंच भूपेंद्र सिंह परमार, शिक्षक रामरतन उपाध्याय, संतोष साहू, देवेंद्र प्रजापति, सीमा प्रजापति, अरविंद सिंह बुंदेला, आनंदीलाल पटेल और अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।  

कार्यक्रम का सफल संचालन प्राचार्या संतोष राय के नेतृत्व में किया गया। साइकिल वितरण से छात्रों में उत्साह देखने को मिला, जिससे उनकी शिक्षा में निरंतरता बनाए रखने में सहूलियत होगी।