//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत बंधा चंदौली के शासकीय माध्यमिक शाला बंधा में अपने जीवनकाल की अर्द्ध आयु समर्पित कर शिक्षा-शिक्षण से ग्रामीण क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को अपने ज्ञान से सिंचित करने वाले, सरल स्वभाव के धनी, लगन-निष्ठा और ईमानदारी की प्रतिमूर्ति अपने गृहस्थाश्रम की समस्त जिम्मेदारियों से निवृत्त होकर 30 नवंबर 2024 को अपने शिक्षक पद से 62 वर्षीय आयु पूर्ण करके सेवानिवृत्त हुए। आपने अपने जीवन के 42 वर्ष 5 माह शासकीय शिक्षक के रूप मे जन सेवा की सिमरिया में जन्में आप 01/07/1982 को स्थानीय ग्राम सिमरिया विद्यालय में शिक्षक पद पर नियुक्त हुए इसके बाद 1986 से आप बंधा ग्राम में स्थानांतरित होकर अपनी अधिवार्षिकी आयु तक बंधा चंदौली में ही रहे ।
श्री एस. सी. जैन सर की विदाई समारोह का आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला बंधा चंदौली के समस्त सहकर्मियों विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों द्वारा बहुत ही प्रसन्न मन से किया गया। शिक्षक ने बंधा ग्राम की लगभग चार दशक में तीन पीढ़ियों को शिक्षण कार्य कराया है। आप ने विद्यार्थियों को शिक्षण के साथ ऐसा स्नेह दिया कि पूरे विद्यालय प्रांगण में छात्र-छात्राएं उनके अभिभावक व ग्रामीण जन सर्वत्र रोते दिखे, जो भी शिक्षक/शिक्षिका अभिभावक बच्चों को समझाइश देने जाता था वही स्वयं रोते हुए वापिस आता था। विदाई समारोह में परिजनों के साथ इनकी धर्मपत्नी श्रीमति मुन्नी देवी जैन एवं भाई- महेश कुमार,निर्मल जैन-सुनील-रवीन्द्र-वन्दना बारव,सुपुत्र-पुत्रवधु-सुपौत्र अजय- अर्पिता, अरविन्द्र,विजय(शिक्षक),अर्जित,अर्नित,अर्चित आदर्श,सपरिवार सहित पधारे थे, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घुवारा के प्राचार्य बिहारी लाल प्रजापति, शासकीय हाई स्कूल बंधा प्राचार्य दिनेश कुमार सोनी शासकीय माध्यमिक शाला बंधा शालिकराम प्रजापति,मोहन सिंह, सचिव बंधा रह। सरस्वती वन्दना से कार्यक्रम प्रारम्भ हुआ इसके पश्चात दीप- प्रज्ज्वलन संकुल प्राचार्य, बंधा प्राचार्य, प्रधानाध्यापक बंधा, एवं शिक्षक के जॅवाई-सुपुत्री-श्री मनीष-ज्योति टीकमगढ द्वारा किया गया।आगन्तुक सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन मनोज शास्त्री, अजयकांत शास्त्री द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में शिक्षक के सहपाठी,शिष्य,सहकर्मियों ने उपस्थित होकर सेवानिवृत्त शिक्षक को शुभकामनाएं, एवं उनके साथ रहने के अनुभव सांझा किए। अन्य विद्यालयों से पधारे शिक्षकों ने प्रेम पूर्वक विदाई दी। विदाई समारोह के उपरांत अजय-अरविन्द्र द्वारा समस्त आगन्तुक सभी महानुभावों का एवं शासकीय माध्यमिक विद्यालय में पदस्थ शालिकराम जी,बलराम सर,सुमन मेम,किरण जी कोरी आदि का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के उपरांत समस्त विद्यार्थियों ने रोते हुए आकर शिक्षक को घेर लिया और जोरदार रो रोकर सेवानिवृत्त शिक्षक के पैरों में गिर गिर कर रोने लगे जिस मंजर को देखकर स्वयं शिक्षक और उनके परिजन व उपस्थित सभी लोग भावुक हो गए बच्चों को बहुत समझाने के बाद भी जब बच्चों ने रोना बंद नहीं किया तो जैन सर का भी ढांडस टूट गया और स्वयं भी रोते हुए विद्यार्थियों को वचन दिया कि मैं सोमवार को विद्यालय आकर शिक्षण कार्य कराऊंगा।