//अनिल जैन, रूपेश जैन//
बकस्वाहा(छतरपुर)। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 की महत्वता और इससे मिलने वाले लाभों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 17 जनवरी से 60 दिवसीय वाटरशेड यात्रा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को जनपद क्षेत्र अन्तर्गत शाहपुरा रोड स्थित गौशाला परिसर में इस अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष विद्या हरिओम अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं, जबकि पूर्व विधायक प्रदुम्न सिंह लोधी ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष रजनी मोती यादव ने की।
विकास कार्यों का उद्घाटन:
कार्यक्रम के दौरान कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इनमें शामिल हैं:
सीएचसी (कस्टम हायरिंग सेंटर): लागत ₹27.86 लाख
बीएमसी (बल्क मिल्क सेंटर): लागत ₹11.47 लाख
मियाबांकी निर्माण: लागत ₹17.19 लाख
वृक्षारोपण और तालाब निर्माण: लागत ₹8.41 लाख
वहीं कार्यक्रम के दौरान पानी संरक्षण की शपथ दिलाई गई। और नुक्कड़ नाटक व भजन मंडली के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया। तथा योजना के लाभों और उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
वाटरशेड जिला परियोजना अधिकारी भूपेंद्र सिंह गौतम ने विभाग द्वारा किए गए कार्यों की प्रगति और योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
इस बीच कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी भागीरथ तिवारी, ब्लॉक समन्वयक संदीप गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष संदीप खरे, और नगर परिषद अध्यक्ष किरन सोनी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
