//राजेश पाराशर//
नेटवर्क सागर। भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पद पर लगातार दोबारा नियुक्त होने पर जगदीश जारोलिया को विधायक शैलेंद्र कुमार जैन ने बधाई दी और उनके लिए मजदूर संघ से जुड़े हुए लोगों के हित में कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष जगदीश जारोलिया एवं उनकी कार्यकारिणी ने विधायक जैन का सम्मान किया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आशीष सिंह, सिविल सर्जन डॉक्टर आर एस जयंत, राकेश श्रीवास्तव, दीपक मिश्रा, सोनू नितेश चुटले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारीगण उपस्थित थे।