//रूपेश जैन//
गढ़ीमलहरा(छतरपुर)। संकुल गढ़ीमलहरा अंतर्गत पड़वाहा के शासकीय प्राथमिक स्कूल में पदस्थ शिक्षक मुन्नालाल चौरसिया की सेवानिवृत्ति के अवसर पर एक सम्मान सह भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल प्रांगण में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर संकुल प्राचार्य उमाशंकर अग्रवाल एवं पूर्व प्राचार्य शशांक रंजन चौरसिया मौजूद रहे इन सबके अलावा बड़ी संख्या में शिक्षक, छात्र, अभिभावक एवं सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत एक स्वागत गीत से हुई, जिसे विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया। इसके बाद, विद्यालय के साथी शिक्षकों ने उनके शैक्षिक जीवन और उनके द्वारा विद्यार्थियों के लिए किए गए अद्वितीय कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा, मुन्नालाल ने न केवल ज्ञान का प्रसार किया, बल्कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से सच्चे नागरिक बनाने का कार्य किया। उनका समर्पण और ईमानदारी हमेशा हमारे लिए एक प्रेरणा बनेगा।“
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में संकुल प्राचार्य उमाशंकर अग्रवाल उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में उनकी कड़ी मेहनत और शिक्षा के प्रति उनके समर्पण को सराहा। उन्होंने कहा, कि इनके जैसे शिक्षक समाज के लिए अनमोल रत्न होते हैं। इनका योगदान न केवल शिक्षा के क्षेत्र में, बल्कि समाज के हर क्षेत्र में गहरा प्रभाव छोड़ता है।
इसके बाद, अतिथियों एवं साथी शिक्षकों ने मुन्नालाल चौरसिया को शॉल श्रीफल से सम्मानित कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
एक भावुक पल में, उन्होंने अपने शिक्षक जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा, “मेरे लिए यह सफर बहुत ही रोमांचक और संतोषजनक रहा है। शिक्षा का कार्य मेरे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है। मुझे गर्व है कि मैंने अपने छात्रों को न केवल ज्ञान, बल्कि जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों से भी अवगत कराया।“ समारोह के अंत में छात्रों और शिक्षकों ने अपने शिक्षक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें अच्छे स्वास्थ्य और समृद्ध भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
43 वर्ष का कार्यकाल एक ही स्कूल में किया पूर्ण
सरल एवं मिलनसार स्वभाव के शिक्षक मुन्नालाल चौरसिया 43 वर्ष 1 माह 7 दिन की सेवा पूर्ण करके सेवानिवृत हो गए 24 नवंबर 1981 में सहायक शिक्षक के पद पर मुन्नालाल चौरसिया ने शासकीय प्राथमिक शाला पड़वाहा में शिक्षक के पद पर ज्वाइन किया था उसी स्कूल में अपना लंबा सेवा कल पूर्ण करने के बाद शिक्षक मुन्नालाल चौरसिया 31 दिसंबर 2024 को सेवानिवृत हो गए सभी शिक्षकों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उनको बधाई देते हुए स्वस्थ जीवन की कामना की हैं !