//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
नेटवर्क छतरपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के उपलक्ष्य में जिला चिकित्सालय छतरपुर में शुक्रवार को जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लड बैंक एवं पैथोलॉजी प्रभारी डॉ. श्वेता गर्ग ने कहा कि बेटियाँ बोझ नहीं, वरदान हैं। बेटा अगर दीपक है तो बेटी घर की रोशनी है।
डॉ. गर्ग ने महिलाओं को स्वास्थ्य समस्याओं, खासकर ब्रेस्ट कैंसर और सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव और उपचार की जानकारी दी। उन्होंने सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन के महत्व पर जोर देते हुए बताया कि स्वस्थ महिला ही एक सशक्त परिवार और समाज की नींव रख सकती है। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में लड़कियों के अधिकार, शिक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना था। इस दिन को मनाने का मक़सद समाज में लड़कियों के अधिकारों, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।