Translate

शुक्रवार, 24 जनवरी 2025

गांव को स्वच्छ बनाने के लिये श्रम सेवा!....जीएसीसी के NSS का सात दिवसीय शिविर समाप्त।

 

//वंदना जोशी//

नेटवर्क इंदौर। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस श्री अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सात दिवसीय शिविर का समापन गुरुवार को हुआ। ग्राम उमरीखेड़ा में आयोजित हुए सात दिवसीय शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना के 50 स्वयंसेवको ने गांव में अपनी सेवाएं दी। शिविर का शुभारंभ 19 जनवरी को किया गया था जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।

योगा से लेकर श्रम सेवा तक- शिविर में छात्र और छात्राओं के दिन की शुरूआत योगा से हुई इसके साथ ही उन्होंने उमरीखेड़ा गांव में साफ सफाई भी की। शिविर में विद्यार्थियों के लिए बौद्धिक सत्र का आयोजन भी किया जिसमें विषय विशेषज्ञों द्वारा उन्हें जानकारी दी गयी।

डिजिटल साक्षरता के लिए संपर्क- गांव के लोगों को डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक करने के लिए विद्यार्थियों ने शिविर के माध्यम से उनसे संपर्क किया। विद्यार्थियों ने घर -घर जाकर लोगों को डिजिटल साक्षरता के विषय में बताया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया पराक्रम दिवस

शिविर के दौरान सुभाषचन्द्र बोस की जयंती भी मनायी गयी। महाविद्यालय के करियर सेल द्वारा इस मौके पर स्वयंसेवकों के बीच देशभक्ति गीत और नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर ममता चंद्रशेखर ने विद्यार्थियों द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की और उन्हें राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के प्रमाण पत्र प्रदान किये। समापन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो.शांता चौहान, प्रो. अरुण आर्य, प्रो. ज्ञानेश्वर तीखे के साथ महाविद्यालय के प्रो. दिनेश अग्रवाल, प्रो.हरीश मिमरोठ, प्रो. किरण गुप्ता, प्रो. सुनीता शर्मा, प्रो. रेणु सिन्हा, प्रो. छाया वाघोलिकर ,प्रो. ज्योति तनेजा एवं प्रो. कविता अग्रवाल मुख्य रूप से उपस्थित हुए।