Translate

रविवार, 15 सितंबर 2019

41 घंटों की मशक्क़त के बाद मिला डिप्टी रेंजर का शव।

41 घंटों की मशक्क़त के बाद मिला डिप्टी रेंजर का शव।


तीन दिन पूर्व गौरैया नदी का पुल पार करते वक्त बीच रास्ते में बाइक बंद होने से बाइक सहित वह गए थे डिप्टी रेंजर।


तीसरे दिन चले रेस्क्यू के बाद मिला नदी में शव, पुलिस ने ली राहत।

//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर स्थित तेजगढ़ नदी के पुल को 13 सितंबर शाम 6 बजे क्रोस कर रहे डिप्टी रेंजर पन्नालाल का संतुलन बिगड़ा ओर वे दोपहिया वाहन समेत नदी में जा गिरे, तभी से उनके शव को तलाशा जा रहा था जिसमें। रेस्कयू ऑपरेशन में आपदा प्रबंधन टीम दमोह , पुलिस विभाग , वन विभाग इसके अलावा जबलपुर से SDRF के जवानों सहित पूरी टीम प्रयास करती रही लेकिन तीसरे दिन आखिरकार सफलता हासिल हुई और डिप्टी रेंजर का शव गौरैया नदी स्थित चकराघाट में अतराता हुआ शव दिखा , ओर नदी से निकाला गया ,फ़िरहाल दोपहिया वाहन अभी तक प्राप्त नही हुआ।
रेस्कयू ऑपरेशन में स्थानीय लोगों की भी मदद रही। फिलहाल शव का पंचनामा कार्यवाही कर पोस्ट मार्टम के लिए रवाना किया गया है।

इनका कहना है कि.....

                   प्राची दुबे ( P .C. DAMOH )