छात्रसंघ चुनाव से पहले बवाल,NSUI ने दर्ज कराई FIR
इस एक तस्वीर से शुरू हुआ बवाल।
//खिलान पटेल//
हिंडोरिया(दमोह)। विगत 15 अगस्त को स्वन्त्रता दिवस के अवसर पर हिंडोरिया में एक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया था।जिसमें (ABVP) अखिल भारतीय परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया था।
जिसमें तिरंगे झंडे को उल्टा करके फोटो खिंचवाई गई थी इसी के चलते शनिवार को NSUI के कार्यकर्ताओं ने हिंडोरिया जाकर थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राजपूत को लिखित आवेदन देकर FIR करने के लिए आवेदन दिया।
