Translate

शनिवार, 21 सितंबर 2019

भुट्टे के दाने से बनाई गई ज्वेलरी।

भुट्टे के दाने से बनाई गई ज्वेलरी।


महाराजा अग्रसेन जयंती पर हुआ खास आयोजन।


//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। भुट्टे से ज्वेलरी बनाओ प्रतियोगिता श्री श्री 1008 सूर्यवंशी महाराजा अग्रसेन जी के जन्म उत्सव के उपलक्ष में आज दूसरे दिन युवा एकता मंच की ओर से भुट्टे के दाने से ज्वेलरी प्रतियोगिता रखी गई जिसमें श्रीमती राधा, रिध्दी, अभिलाषा, मोहिनी, रेणुका, मोनिका, नेहा, श्रद्धा, रोशनी अंजलि अनुषा सीता रानी प्रतिमा, नीलांश, अनुष्का अंकिता, सुभानी प्रतियोगियों ने भाग लिया भुट्टे के दाने से बहुत ही सुंदर ज्वेलरी सभी ने तैयार की जजमेंट के लिए गरिमा साहू को आमंत्रित किया गया इस मौके पर युवा एकता मंच के पदाधिकारी व महिला मिलन ने  सहयोग किया युवा एकता मंच अध्यक्ष कुमारी अंजली ने बताया कि कम लागत में समाज की महिलाओं ने बहुत ही सुंदर ज्वेलरी तैयार की और अपने हुनर को निखारा।