Translate

शनिवार, 21 सितंबर 2019

मेगा-पखवाड़े का रखा ध्यान,महाविद्यालय परिसर में शुरुआत।

मेगा-पखवाड़े का रखा ध्यान,महाविद्यालय परिसर में शुरुआत।


छतरपुर।  शासकीय स्वशासी महाराजा महाविद्यालय छतरपुर की एनसीसी इकाई द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाए जा रहे मेगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत महाविद्यालय के हॉस्टल प्रांगण में सफाई अभियान चलाया गया।
जिस दौरान प्रांगण को साफ-सफाई कर खरपतवार मुक्त किया गया।
कार्यक्रम का क्रियान्वयन कर रहे केयरटेकर बी डी नामदेव ने स्वच्छता की अपील करते हुए कहा कि अपने आस-पास सफाई रखना प्रत्येक व्यक्ति का कर्तव्य है ।समस्त कैडिटो द्वारा इस बात को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है । सफाई रखकर अनेक रोगों से निजात पाई जा सकती है।कार्यक्रम के दौरान केयरटेकर बी डी नामदेव, प्रोफेसर डाॅ संतोष प्रजापति,डाॅ अनिल सिंह सीनियर कैडेट अंडर ऑफिसर भगवानदास प्रजापति, सार्जेंट लखनऊ साहू,सार्जेंट गोपाल अहिरवार,सार्जेंट मातादीन अहिरवार ,एल सी पी एल रोशन अहिरवार कैडेट  प्रियांशु असाटी,रोहित हरदेनिया,प्रदीप अहिरवार,वीरेंद्र अहिरवार और बड़ी संख्या में महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।