Translate

गुरुवार, 19 सितंबर 2019

पोषण आहार माह के तह फैंसी ड्रेस एवं हेल्दी बेबी प्रतियोगिता संपन्न।

पोषण आहार माह के तह फैंसी ड्रेस एवं हेल्दी बेबी प्रतियोगिता संपन्न।


 बक्सवाहा(छतरपुर)। गुरूवार को आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 11 मे पोषण माह के तहत हेल्दी बेबी एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता कार्यक्रम किया गया।
 जिसमें बच्चों ने विभिन्न प्रकार की ड्रेस पहन कर कार्यक्रम में भाग लिया साथ ही फलों व सब्जियों के चित्र के माध्यम से जन समुदाय को पोषण विविधता के बारे में समझाइश दी।
 बताया गया कि आयु के अनुसार 0 से 6 माह के बच्चों को केवल स्तनपान और 6 माह के बाद सही ऊपरी आहार और साथ में 2 वर्ष तक स्तनपान कराएं बच्चों को भी प्रकार के आहार दें दैनिक आहार में सलाद एवं चटनी का उपयोग भोजन की गुणवत्ता को बढ़ाने में सहायक होता है कच्चे सलाद में रेसे की मात्रा अधिक होती है जो शरीर की पाचन क्रिया में सहायक होता है।
 धनिया लहसुन कबीट आंवला करौंदा अमरुद मुनगा टमाटर आदि की चटनी का भी प्रयोग करें सभी को 10 खाद्य समूह में से 8 या 7 खाद्य समूह भोजन में शामिल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
 कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया आर्य,आस्था जैन को आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मनीषा जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया तथा सोनम ठाकुर रचना पटेल को शकुन जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया महक यादव मोहिनी यादव महिमा यादव को रेनू खरे द्वारा पुरस्कृत किया गया वंश जैन को सुनीता जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया आरोही जैन को शशिप्रभा जैन द्वारा पुरस्कृत किया गया दैनिक को राखी ताम्रकार द्वारा पुरस्कृत किया नैतिक सेंड गौतम लोधी को रामवती नापित द्वारा पुरस्कृत किया गया इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी सहायिका चतरा बाई खंगार प्रभा तिवारी मीना पटेल ज्योति रैकवार सभी ने मिलकर कार्यक्रम के बारे में समझाइश दी।