रेस्क्यू के बाद बच गयी जान।
कलेक्टर ने दिया था रेस्क्यू का निर्देश।
छतरपुर। कलेक्टर श्री मोहित बुंदस के निर्देशन में सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए बाढ़ में फंसे तीन ग्रामीणों की जान बचाई गई।
प्रशासनिक अमले द्वारा सराहनीय कार्य कर बिजावर एसडीएम तहसीलदार के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम और ग्राम देवरी के ग्रामीणों ने तीनों ग्रामीणों को बाढ़ से सकुशल बाहर निकाला।
टीकमगढ़ जिले के ग्राम वर्मी के पास धसान नदी के टापू पर पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण ग्रामीण फंसे हुए थे।