Translate

शनिवार, 14 सितंबर 2019

विभागीय भूमि पर वे-धड़क अतिक्रमण।

वन विभाग की भूमि पर बेधड़क अतिक्रमण। 


बाहरी लोग आकर कर रहे हैं अतिक्रमण।

ग्रामीण



//ब्यूरो खिलान पटेल//

दमोह।  एक तरफ वनो को हरा भरा बनाने के लिए  वृक्षारोपण किये जा रहे हैं जिसमे करोडो रूपये खर्च किये जा रहे हैं वही वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियो व अबैध कब्जा धारियो से मिलीभगत करके वन भूमि पर बेधड़क होकर अतिक्रमण करके सैकडो नन्हे नन्हे  वृक्षों को काटकर वन भूमि पर कब्जा कर रहे हैं वही नाम न छापने पर बताया गया कि झाबुआ व धार जिले के कुछ लोग बरसो पहले यहा आकर बस चुके हैं उनका एक पटैल होता है वह दलाली कर बाहर से इन लोगो को बुलाता है और कमीशन लेकर वन भूमि पर कब्जा करवा देते हैं वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से मिलीभगत करके वन भूमि पर कब्जा करवा देता है बताया गया है कि यह सैकडो लोगो की टौली अभी बरी कनोरा बीट में उसी पटैल दलाल के यहा डेरा जमाये हुए हैं वन विभाग की भूमि पर बेधड़क होकर अतिक्रमण कर रहे हैं इन लोगो ने कनौरा कला से लेकर बरी बडे हार तक लगभग 150 एकड में लगभग सैकडो पेडो को काटकर अतिक्रमण किया जा रहा है।
 वन विभाग के कर्मचारियों व अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लग पाई यह ग्रामीण प्रश्न चिन्ह लगा रहे डेढ़ सौ एक का अर्थ मैं पेड़ों की कटाई की जा रही है बिना जानकारी के यह संभव नहीं है कहीं ना कहीं वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी पर मिलीभगत के ग्रामीण आरोप लगा रहे हैं ।

इनका कहना है कि .....

"लोगो से जानकारी ली तो कल्यान आदिवासी द्वारा बुलाया बताया गया जिस पर कल्यान के  विरुद्ध लगभग 100 पेडो को काटने पर  कार्यवाही की गई है।"

बफाती खांन (बरीकनौरा बीट गार्ड)

"सभी को भगाया गया है और कार्रवाई की जाएगी पुलिस को भी लिखित में दिया गया है हम लिखित में ही दे सकते हैं सजा नहीं दे सकते।"

सुधीर पवार(रेंजर हटा )

"आपने अवगत कराया है मैं जांच करवाता हूं अगर इस प्रकार की लापरवाही उजागर होती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।"

विपिन कुमार पटैल (डी एफ ओ दमोह)