आकाशीय बिजली गिरने से महिला की मौत।
//आशीष मिश्रा//
छतरपुर| जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्रा के गढ़ीपुरा निवासी गुमनी कुशवाहा पति ननुआ कुशवाहा उम्र 50 वर्ष अपने खेतों पर भैंस चरा रही थी कि तभी बादलों में जोरदार गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिर गई।जिससे महिला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई मृतक के लड़के गणेश कुशवाहा ने बताया है कि माँ खेत पर भैंस को चरा रही थी तभी आकाशीय बिजली गिरी और माँ वही गिर पड़ी घायल अवस्था मे ईशानगर स्वस्थ्य केंद लाया।
जहाँ पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया और पोस्मार्टम के लिये जिला अस्पताल छतरपुर भेजा गया।