Translate

शुक्रवार, 20 सितंबर 2019

बलिदान दिवस पर,सरकार की खूबियां बताने पहुंचे मंत्री जी।

बलिदान दिवस पर,सरकार की खूबियां बताने पहुंचे मंत्री जी।


समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाना भी है जरूरी: मंत्री ओमकार मरकाम



//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह (सिंग्रामपुर)। अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान दिवस के अवसर पर आदिम जाति कल्याण विभाग तथा घुमक्कड़ अर्ध घुमक्कड़ एवं विमुक्त जनजाति कल्याण विभाग के मंत्री ओमकार सिंह मरकाम गुरुवार को दमोह जिले के सिग्रामपुर पहुंचे।
उन्होने यहां शंकर शाह और रघुनाथ शाह जी के बलिदान दिवस पर यहां आयोजित भव्य कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने इस गरिमामय कार्यक्रम में कहा झाबुआ, रतलाम, बड़वानी, होशंगाबाद तथा बैतूल जिले के हमारे आदिवासी भाई एवं प्रतिनिधी भी शामिल होगें। श्री मरकाम ने कहा भव्यवता के साथ प्ररेणा स्थल पर हम इन बलिदानियों का स्मरण करेगे। उन्होंने उपस्थित समाज के लोगों से अनुरोध  किया कि आप सभी मुस्तेदी के साथ खड़े हो जायें,  सरकार आपके साथ समग्र विकास के लिए खड़ी है।

       आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री मरकाम ने कहा नशा से दूर रहना चाहिए, इससे हमारा और समाज का विकास अवरूद्ध होता है। उन्होंने कहा निर्णय आप सबको करना है। श्री मरकाम ने कहा हमारा समाज शिक्षित हो, प्रगति के रास्ते पर हम आगे बढे, कमलनाथ सरकार आपके साथ है। उन्होंने सरकार द्वारा आदिवासियों के हित में लिए गये निर्णयों पर विस्तार से बात रखी। इस अवसर पर विधायक जबेरा धमेन्द्र सिंह लोधी, पूर्व विधायक जबेरा प्रताप सिंह, ऋषि लोधी राघवेंद्र भैया अन्य सम्मानीय जनप्रतिनिधियों और समाज के जिले एवं अन्य स्थानों से आये हुए वरिष्ठजनों की मौजूदगी रही।