Translate

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019

12 ग्रामों की जनता ने नशामुक्ति की छेड़ दी अनूठी मुहिम।

अपराधों की शरण-स्थली है नशा: समाजसेवी मनीष।


//प्रदीप विश्वकर्मा, रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। तहसील मुख्यालय के समीप करीब 5 किलोमीटर ग्राम शहपुरा के राधा कृष्ण मंदिर में क्षेत्र के दर्जन भर गांव के लोगो ने एकजुट होकर अपने अपने गांव को नशा मुक्त करने की मुहिम छेड़ दी है।
जानकारी के मुताबिक ग्राम शहपुरा में दशहरा मिलन के उपलक्ष्य में एक ग्राम चौपाल का आयोजन किया जिसमें क्षेत्र के 12 गाँव के ग्रामीणो ने भाग लिया इस चौपाल में साथ ही दशहरा मिलन तो हुआ पर ग्राम चौपाल की खास बात रही कि ग्रामीणों ने नशा मुक्ति के क्षेत्र में एक नई पहल की ग्रामीणों ने क्षेत्र के पिछड़े होने की मुख्य बजह बढ़ रहे नशे के चलन को बताया वही नए युवा इसके शिकार हो रहे है साथ ही  मांस मदिरा के सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की बात रखी।लोगो ने गांव-गांव बिक रही अबैध शराब को भी बंद करने पर जोर देते हुए सर्व सहमति से निर्णय लिया क्षेत्र में अबैध शराब की विक्री पूर्णतः बंद की जाय ।
ग्राम चौपाल में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पहले गांव गांव जाकर लोगो को मांस मदिरा का सेवन ना करने की समझाइश दी जाए फिर भी अगर लोग नशा करते मिले तो उन्हें 5000 रुपये का अर्थ दण्ड और अवैध शराब बेचने बाले को 10000 का अर्थ दण्ड लिया जाए सभी ग्रामीणों ने इसका समर्थन किया।
वही बक्सवाहा थाना प्रभारी श्री तिवारी ने भी ग्रामीणों की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आज बढ़ रहे झगडे की मुख्य बजह नशा है और यह क्षेत्र के विकास का सबसे बड़ा रोड़ा है नशा मुक्ति से बढ़ रहे झगड़ो के मामलो में कमी आएगी नशा मुक्ति से क्षेत्र का विकाश सम्भव है आप लोगो की यह पहल सराहनीय है पर किसी भी कार्य को करते हुए आप लोग कानून को अपने हाथ मे न ले कानून आप लोगो की सुरक्षा के लिए है और आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।आप नशा करने वाले लोगो को मास मदिरा का सेवन ना करने के लिए समझाये उन्हें जागरूक करे पर लड़ाई झगड़े की स्थिति पैदा न करे।
समाजसेवी मनीष जैन ने भी मन के अंतिम छोर से सभी ग्रामीणों के फैसले की सराहना की उन्होंने कहा सभी अपराधों कीचड़ नशा ही है नशे में व्यक्ति परिवार से भाइयों से मित्रों से झगड़ा करता है और अपराध करने के साथ-साथ अपना पैसा और शरीर नष्ट करता है साथी गौ माता को आवारा ना छोड़ने की मुहिम को ग्रामीणों का अच्छा प्रयास बताया।
 इसके अलावा भी अन्य कामों को जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है और अगले सप्ताह गढ़ोही में बुधवार को पुनः एक वृहद चौपाल का आयोजन किया जाएगा।