//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)। बैंको में लगातार बढ रही भीड के कारण शासन ने जहां हर ग्रामीण अंचलो में जनता की सुविधा हेतु क्योस्क बैंक खोल दिये है जिससे छोटे छोटे खाताधारको को लेनदेन करने मैं परेशानी न हो और ब्रांच सुचारू रूप से संचालित हो लेकिन घुवारा एसवीआई शाखा में जिम्मेदार कहे जाने बाले ब्रांच मैनेचर अखलेश सिंह द्धारा ब्रांच संबधी कार्यो में लगातार लापरवाही बर्तते हुये कार्य किये जा रहे है जिससे घुवारा एसवीआई शाखा द्वारा ग्रामीण अंचलो के क्योस्क बैंक अपनी गांवो की लोकेशन पर संचालित न होकर घुवारा से चलता हो रहे और ब्रांच मैनेचर अखलेश सिंह मूर्खदर्शक बने हुये है। जिससे ग्रामीण अंचलो के जनमानस को बडी परेशानी का सामना करना पड रहा है इस तरह परेशानी से रूवब होकर मीडिया ने बिगत दिनो समाचार प्रकाशन कर जिले के बरिष्ठ अधिकारी को समस्या से व अबैध रूप से संचालित हो रहे क्योस्क बैंको से अवगत कराते हुये सीएम हेल्पलाईन पर शिकायत दर्ज कराई थी जिसपर मंगलबार की दोपहर करीब 2 बजे जिले से बरिष्ठ अधिकारी जांच कर्ता के रूप में आरवीईओ दीपेश सिरोठी एवं विजिट अधिकारी तिबारी आये और सीधे ब्रांच शाखा में पहुंचे जिससे बहां पर बैठे दलालो ने अवैध क्योस्क संचालको को सूचना दे दी जिससे अवैध क्योस्क संचलाक अपनी सटरो को गिराकर अपनी लोकेशन पर पहुंच गये लेकिन इन सब बातो को अधिकारियो को पूर्ण रूप से जानकारी प्राप्त हो गई जिससे अधिकारियो ने मूल लोकेशन पर चल रही लोकेशन पर चल रही आईडियां घुवारा, सेवार , रामटौरिया, बमनौरा को चैक करते हुये देर शाम फर्जी चल रही आईडियो कै संचालको को मैन ब्रांच शाखा में घुवारा में बुला कर मीटिंग लेते रहे है वही सूत्रो से मिली जानकारी के मुताबिक तो यह भी पता चला कि जिम्मेदार अधिकारी द्वारा कहां गया सभी मिलजुलकर कार्य करे मीडिया का काम तो छापना है अगर इसप्रकार जिम्मेदार अधिकारी ही ऐसा करने लगे तो जनता किसपर भरोसा करे साथ जानकारी तो यह भी जल रही है कि अधिकारियो द्वारा अवैध क्योस्क संचलको से अवैध रूप से लोकेशन से बाहर चलाने के एवच हर क्योसक बैंक बाले से दस हजार रूपये की रकम भी ली गई है।
जब इस सबंध में जिला आरबीईओ दीपेश सिरोठी से बात की तो उनका कहना है कि हां मैन मंगलबार को बिजिट किया था सभी क्योस्क संचलको की बैठक बुलाकर अपनी लोकेशन पर संचालित करने की हिदायत दी है।
जब इस सबंध में जिला कलेक्टर संदीप जीआर से बात करनी चाही तो उनका मोबाइल रिसीब नही हुआ