Translate

रविवार, 4 अक्टूबर 2020

घुवारा। कम्प्यूटर बाबा ने बीजेपी सरकार को कहा "गद्दारों की सरकार"...बोले लोकतंत्र के हत्यारों को जनता सिखायेगी सबक।


//मनीष सम्राट//

घुवारा(छतरपुर)। मध्यप्रदेश में होने वाले 28 विधानसभा सीटों के उपचुनाव को लेकर पार्टियों द्वारा रैली,आमसभाएँ,

प्रचार प्रसार जैसे तमाम कार्यक्रम तेजी के साथ जगह-जगह आयोजित किये जाना प्रारम्भ हो गए हैं।इसीक्रम में शनिवार की देर शाम 7 बजे नगर घुवारा में कमलनाथ सरकार में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त कम्प्यूटर बाबा ने अपनी संत समाज के साथ नगर के हायर सेकेंडरी स्कूल के सामने एक चुनावी आमसभा को सम्बोधित करते हुए।जनता से अपील की है कि आगामी उपचुनाव में बड़ामलहरा विधानसभा को लोकतंत्र के हत्यारों से बचाना है वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मामा मारीच की उपाधि देते हुए चोर 24 नम्बर कहा वहीं बड़ामलहरा विधानसभा से कोंग्रेस पार्टी से विधायक रहे प्रद्युम्न सिंह लोधी ने बड़ामलहरा विधानसभा की भोली भाली जनता जनार्दन का ईमान और विश्वास को गद्दारों को बैंच कर कोंग्रेस से बागावत करके भाजपा पार्टी में शामिल होकर कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त कर लिया।और उपचुनाव में फिर से भाजपा की ओर से उम्मीदवारी जताते हुए जनता के बीच में फिर से भाग्य आजमाने आ रहे हैं।लेकिन चंद रुपयों के खातिर बड़ामलहरा की जनता के मत को बैंच दिया है।ऐसे लोकतंत्र के हत्यारों को इस उपचुनाव में सबक सिखाना समूची विधानसभा की जनता की जिम्मेदारी होना चाहिए। क्योंकि जहां लोकतंत्र की हत्या होती है वहाँ सन्तो का हृदय दुखित होता है।इसलिए यह सन्त समाज उन विधानसभाओं में जाकर के जनता से अनुरोध करेगी कि ऐसे नेताओं का बंटाढार करते हुए उखाड़ फेको।इस आमसभा में प्रमुखरूप से कम्प्यूटर बाबा के अलावा सन्त समाज के लोग एवं स्थानीय एवं क्षेत्रीय कोंग्रेस नेता व  सैकड़ो कोंग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।