Translate

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019

छतरपुर। आबकारी विभाग ने जप्त की अवैध शराब।

छतरपुर। आबकारी विभाग ने जप्त की अवैध शराब।


//प्रदीप विश्वकर्मा, रूपेश जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। जिला आबकारी अधिकारी शैलेष जैन के निर्देशन में बकस्वाहा में विभाग की टीम ने मदिरा जप्ती की कार्यवाही कर 3 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए हैं।
आरोपी चंद्र प्रकाश निवासी बक्सवाहा से 2 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और 15 किलो महुआ लहान, दशरथ उर्फ चंदू पटेल निवासी नांदपोन से 3 लीटर हाथ भट्टी मदिरा और खुशीराम निवासी नांदपोन से 3 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई है।
आरोपियों के विरूद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। कार्यवाही के दौरान रामशरण सिंह, अजय वर्मा, गजेन्द्र यादव, जीतेन्द्र शर्मा सहित आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।