Translate

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019

5 स्थाई वारंटी को पुलिस ने दबोचा।

5 स्थाई वारंटी को पुलिस ने दबोचा।


//आशीष मिश्रा//

बमीठा(छतरपुर)। लंबे समय से फरार चल रहे स्थाई बारंटीओ को शुक्रवार को थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने हमराह बल के सहयोग से मुकेश पिता चुरामन आदिवासी गंगवाहा, कामोदा पिता कुलैया गंज, रामदयाल पिता मथुरा गंगवाहा, सरजू पिता जमोला पाल को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
 थाना प्रभारी जसवंत सिंह की कार्यप्रणाली से बमीठा थाना क्षेत्र में लोगो के अंदर ख़ुशी आयी है क्योंकि बमीठा थाना काफी समय से मीडिया में हाईलाइट था जिसको थाना प्रभारी ने अच्छा काम कर पुलिस के प्रति लोगो में विश्वास दिलाया है।
 पांच बारंटीयो को थाना प्रभारी सहित प्रधान आरक्षक कमल सिंह,आरक्षक महेंद्र सिंह,आरक्षक प्रभात ओर अन्य स्थाफ ने अहम भूमिका निभाई है।