हिंदुओ पर ऐसे अत्याचार आखिर कब तक???
पश्चिम बंगाल में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो दमोह। देश भर में हिंदुओं के ऊपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने महामहिम राष्ट्रपति के कलेक्ट्रेड परिषर पहुंचकर पश्चिम बंगाल में लगातार हिंदुओं की हत्याएं हो रही हैं इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।जिलामंत्री नरेंद्र जैन ने बताया की पश्चिम बंगाल में बांग्लादेशी घुसपैठिए मुसलमानों के द्वारा लगातार हिंदुओं की हत्या की जा रही है जिसका खुला समर्थन ममता सरकार अपराधियों को संरक्षण देकर कर रही है। बजरंग दल जिला संयोजक पवन रजक ने बताया कि 10 अक्टूबर 2019 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में बंधु प्रकाश पाल उनकी गर्भवती धर्मपत्नी व 8 वर्षीय बेटे की हत्या की गई एवं इसके पूर्व भी कई हिंदू भाइयों की हत्या की कि गई है। बजरंगदल द्वारा मंगलवर को संपूर्ण देश में देशव्यापी विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा रहा है एवं मांग करता है कि पश्चिम बंगाल सरकार को तुरंत बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए और एनआरसी लागू की जाए ताकि घुसपैठिए बांग्लादेशी मुसलमानों को देश से बाहर निकाला जाए। नगर संयोजक रजित जैन ने बताया नागरिकता बिल में संशोधन कर बांग्लादेश से प्रताड़ित होकर आए हिंदुओं को भारत में नागरिकता दी जाए व उनका संरक्षण कर सुरक्षा प्रदान की जाएं। इस मौके पर विभाग समरसता प्रमुख बलवान सिंह ठाकुर, जिला अध्यक्ष विकास मिश्रा, कार्यकारी अध्यक्ष रवि ठाकुर, युवा व्यापारी संघ अध्यक्ष संजय यादव, कुलवंत सिंह वाधवा, कल्लू ठाकुर, जलज असाटी, दिनेश गुप्ता, अभितेन्द्र राय, अंबर मिश्रा, आरती कन्हैया पटेल, नितेश ठाकुर, प्रभात सोनी, अजय मिश्रा, राहुल चैबे, नवदीप रैकवार, अमित जैन, गोलू चैबे, सौरभ चैरासिया, सुधांशु खरे, सौम्य सोनी, श्रवण पाठक, जमुना चैबे, संदीप विश्वकर्मा, ओम रैकवार, सोनू ठाकुर, संजू सोनी, मनोज कुचबंधिया, संजय पटेल, प्रभात सोनी, शुभम परिहार, रत्नेश रजक, नीलेश राठौर, अमन जैन, नयन जैन, रितेश सोनी, पीयूष असाटी, मनोज तिवारी, तुलसीराम तिवारी, संजय चैधरी, राजेश लोधी, निक्की सेन, अभिषेक चैहान, संजय चैहान, कुलदीप शर्मा, कुलदीप तिवारी, संजय पटेल, अन्नू विक्की असाटी, रिंकेश साहू, विक्की साहू, रोशन पाठक, डब्बू ठाकुर, गणेश पटेल, सुशील विश्वकर्मा, राजेश शर्मा, ललित गुप्ता, भगवान दास पटेल, करोड़ी पटेल, नारायण पटेल, गिरधारी पटेल, जमुना पटेल, भवानी पटेल, दशरथ पटेल, नीरज पटेल, धर्मेंद्र पटेल, शैलेंद्र प्यासी, हेमंत पटेल, राजकुमार श्रीवास्तव, अभय रजक, करण ठाकुर, अनुराग नामदेव, दीपक ठाकुर, अनुज दुबे, अर्पित साहू, लकी बाल्मीकि, आदित्य दुबे, विक्की जैन, सौरभ चैबे, अनुज सिंह परिहार, प्रेम पटेल, मुकेश पटेल, प्रकाश पटेल, परसोत्तम पटेल, बृजेश चैरसिया, धर्मेंद्र सेन, सत्यम तिवारी, राजकुमार पटेल, राघव राम, मनोज दुबे, दीप कुमार मिश्रा, प्रमोद पटेल, शिवराम रैकवार सहित बड़ी संख्या में बजरंगीयों की मौजूदगी रहीं।

