घर जा रही नाबालिग से जबरन दुराचार।
लवकुशनगर/छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में बीती शाम खेत से आ रही थी एक १५ वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ गांव ही चार आरोपियों ने अगवाकर कमरे में बंद कर उसके साथ दुराचार किया है।
घटना की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लवकुशनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार को शाम करीब 6 बजे एक 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी अपने खेत से घर की ओर आ रही थी।
तभी रास्ते में गांव के 4 लोगों द्वारा नाबालिक किशोरी का रास्ता रोक कर उसे जबरन पकड़कर गांव के ही एक घर में जाकर कमरे में बंद कर दिया और उन चारों में से एक व्यक्ति ने उसके साथ जबरन बलात्कार किया।
इसके बाद रात करीब 10 बजे आरोपियों ने नाबालिक को डरा धमकाकर इस घटना को किसी को न बताने की शर्त पर घर जाने दिया।
वहीं नाबालिक के घर न पहुंचने से उसके परिवार वाले उस नाबालिक लड़की की तलाश की जा रही थी। पीडि़म किशोरी जब चारों आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद अपने घर पहुंची तो उसने परिजनों को आपबीती सुनाई।
जिसके बाद पीडि़त ने परिजनों के साथ थाना लवकुशनगर में चारों आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके आधार पर लवकुशनगर थाना पुलिस पीडि़ता की शिकायत के आधार पर चारों आरोपियों पर धारा 342, 376(डी), 506 आईपीसी एवं 5/6 पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। वहीं थाना प्रभारी केबी आर्य ने बताया कि चार आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। घटना के बाद चारों आरोपी फरार चल रहे हैं। जिसकी तलाश की जा रही है।