विश्व खाद्य दिवस पर हुआ व्यंजन संवाद।
बक्सवाहा(छतरपुर)। विश्व खाद्य दिवस पर पोषण अभियान के तहत नगर पंचायत बकस्वाहा की कार्यकर्ताओं श्रीमती शकुन जैन रामवती नापित राखी ताम्रकार रेनू खरे एवं शशि प्रभा जैन ने मिलकर वार्ड क्रमांक 4 में व्यंजन प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया। व्यंजन थाली सजाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को प्रथम द्वितीय व तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसमे प्रथम पुरस्कार श्रीमती रामवती नासिक की ओर से सैफी खान को द्वितीय श्रीमती शशि प्रभाजैन की ओर से सुनीता साहू को तृतीय पुरस्कार श्रीमती रामवती नापित की ओर से श्रीमती सवाना बेगम को प्रदान करवाया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए श्रीमती शशि प्रभा जैन ने बताया की हमें रोज-रोज विविधता से भरपूर भोजन करना चाहिए जिससे हमारे भोजन में सात तत्व कार्बोहाइड्रेट वसा पानी खनिज लवण विटामिंस ग्लूकोस एवं मिनिरल्स शामिल हो ताकि हमारे शरीर में इन तत्वों की कमी ना हो और हम बीमारियों से बच सके तथा हमें भोजन को खूब अच्छी तरह चबा चबा कर खाना चाहिए जिससे पाचन अच्छी तरह हो जाता है हम सभी को मिलकर कुपोषण को दूर करना है इस जन आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाना ही हमारा कार्य है।