Translate

सोमवार, 7 अक्टूबर 2019

माह-भर में गोल्ड-स्टार बनकर कामयाबी के शिखर पर आये भाई-बहिन।

माह-भर में गोल्ड-स्टार बनकर कामयाबी के शिखर पर आये भाई-बहिन।


//प्रदीप विश्वकर्मा//

 बक्सवाहा(छतरपुर)। नगर से महज 15 किलो मीटर दूर किसान परिवार में जन्मे सुजारा के रहने बाले राघवेंद्र और उनकी बहिन रोशनी ने जयपुर बीकानेर में गोल्ड स्टार बनकर गोल्ड अबोर्ड जीतकर अपने गांव सहित प्रदेश का नाम रोशन किया है।
 जहां पर रोशनी 17 दिन में गोल्ड स्टार बनी तो राघवेंद्र राठौड़ 32 दिन में गोल्ड स्टार बने जिनके परिजनों ने बताया कि मुझे अपने बच्चों पर गर्व है कि मध्यप्रदेश का नाम रोशन किया है। साथ ही बताया कि रोशनी औऱ राघवेंद्र दोनो के बहुत बड़े सपने थे रोशनी एस आई की कोचिंग करने जयपुर गई थी कोचिंग के कुछ दिन बाद उन्होंने जॉब की तलाश में बीकानेर गई और बुकाना बिजनिस मार्केटिंग प्राइबेट लिमिटेड कम्पनी में बिजनिस करने लगी और बुकाना कम्पनी में पहली लड़की थी जो 17 दिन में गोल्डस्टार बनी और फस्ट महीने की इनकम 62 हजार मिली।रोशनी व राघवेंद्र ने बताया कि पहले हम अपने परिजनों से पढ़ाई के लिये पैसे मागते थे लेकिन अब मैं खुद पढ़ाई अपने दम पर कारने लगी हूँ तथा घर मे अन्य आर्थिक जरूरत पर सहयोग प्रदान कर देते है।
          तो वही उनके भाई राघवेंद्र भी 32 दिन में गोल्ड स्टार बने और 35 हजार फ़ास्ट महीने इनकम पाकर  अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया साथ मे मध्यप्रदेश के 50 लड़के लड़कियों को रोजगार दिलवाया।
 जहां पर मुख्य अतिथि के रूप में कंपनी मालिक मनप्रीत शर्मा सहित कंपनी मैनेजर जसकरन कंपनी सीईओ महाबीर शर्मा एवं सुपर डायमंड बिपिन डायमंड बिंटू डायमंड बीरेंद्र के द्वारा दोनों भाई बहिन को सम्मानित किया गया जिस दौरान बड़ी संख्या में कर्मचारियों के अलावा अन्य लोगों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।