छोटे-कलाकारों ने अपने हुनर से विदेशी पर्यटकों को किया आकर्षित।
//अरबाज खान/
खजुराहो(छतरपुर)। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी खजुराहो के पश्चिमी मंदिर समूह के सामने नगर परिषद खजुराहो के द्वारा आयोजित किए जा रहे लगातार पांचवें वर्ष के इस गरबा नृत्य महोत्सव में ,स्थानीय नागरिकों के अलावा खजुराहो भ्रमण पर आए देसी और विदेशी पर्यटकों ने भी काफी लुत्फ उठाया।नगर परिषद खजुराहो की अध्यक्ष श्रीमती कविता सिंह के विशेष प्रयासों एवं रुचि के चलते लगातार 5 वर्षों से आयोजित इस गरबा नृत्य महोत्सव में ,नगर के तमाम नौनिहालों ने अपने हुनर का प्रदर्शन मंच के माध्यम से किया एवं बेहतरीन अदाकारी एवं प्रस्तुति के चलते उपस्थित स्थानीय हजारों की संख्या में विशाल जनसमूह के अलावा देसी और विदेशी पर्यटकों का भरपूर तालियां एवं नगद राशियों से आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ।
आयोजित गरबा नृत्य महोत्सव में प्रमुख रूप से अजय सोनी, रामगोपाल कुशवाहा, मंजू अनुरागी ,शिवानी रावत के निर्देशन में बेहतरीन प्रस्तुतियां सर्व प्रथम श्रष्टि भारती भावना ने कृष्ण राधा के रूप में न्रत्य प्रस्तुत किया सभी दर्शकों का मन मोहा ,इसके बाद खजूराहो नगर परिषद की।अध्यक्ष कविता सिंह जी ने श्रष्टि भारती का मंच पर जाकर उत्साह बढ़ाया, ,जिनमें गणेश वंदना, रास गरबा ,मिक्स झमकुड़ी गरबा ,घूमर नृत्य ,ए कल एवं ग्रुप डांस के अलावा शिव तांडव को लोगों ने बहुत ही सराहा एवं भरपूर तालियों की गड़गड़ाहट से कलाकारों का उत्साहवर्धन भी किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे क्षेत्रीय विधायक कुंवर विक्रम सिंह (नातीराजा)की ओर से भी प्रस्तुतीकरण में नगद राशियो से कलाकारों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया ।
इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी राजनगर आईएएस स्वप्निल वानखेडे ,नगर परिषद के सीएमओ थाना प्रभारी विशेष तौर से उपस्थित रहे l
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार राजीव शुक्ला एवं राजू राजा सिंह चौहान के द्वारा किया गया ।
