गौ-मांस सहित गौ-तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।
//खिलान पटेल//
हिंडोरिया(दमोह)। शनिवार को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि दो व्यक्ति एक लाल रंग की मोटरसाइकिल पर गोवंश का मांस का परिवहन व विक्रय करने जा रहे हैं।इस सूचना पर थाना हिंडोरिया के थाना प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ शर्मा प्रधानआरक्षक पुरुषोत्तम तिवारी,आरक्षक भूपेन्द्र,मुकेश,रामकुमार व सैनिक राकेश द्वारा कार्रवाई करते हुए दो व्यक्ति नूरुहक पिता इकरार व इकरार उलहक पिता दिलावर दोनों कसाई मंडी दमोह के निवासी को 10 किलोग्राम मांस एक मोटरसाइकिल जप्त की गई जिस पर अपराध क्रमांक 358/19 धारा 5/9 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम 2004 का कायम कर विवेचना में लिया गया है दोनों आरोपियों को अब न्यायालय में पेश किया जायेगा।