Translate

रविवार, 13 अक्टूबर 2019

विश्व-पर्यटन की मुख्य धरोहरों से कराया जा रहा परिचित।

विश्व-पर्यटन की मुख्य धरोहरों से कराया जा रहा परिचित।


//अरबाज खान//

खजुराहो(छतरपुर)। विश्व विख्यात पर्यटन नगरी में रविवार को मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा सभी आयु वर्ग के स्थानीय राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों के लिए 11 शहरों में 12 अक्टूबर से 10 नवंबर तक सिटी का फेस्टिवल आयोजित किया जा रहा है।
 फेस्टिवल में कला संस्कृति ऐतिहासिक धरोहर इतिहास हेरिटेज फॉर टैक्सटाइल फोटोग्राफी और अध्यात्म आदि विषयों पर 100 से अधिक सिटीवॉक होंगे सिटीवॉक फेस्टिवल इंदौर भोपाल उज्जैन ग्वालियर पन्ना विदिशा खजुराहो चंदेरी जबलपुर बुरहानपुर और ओरछा में आयोजित किया जा रहा है।
इस आयोजन में पर्यटकों को पर्यटन स्थलों की समृद्ध विरासत प्राकृतिक सुंदरता समृद्ध साली इतिहास और परंपराओं और ऐतिहासिक धरोहरों से परिचित कराया जा रहा है।
इस आयोजन में राजनगर एस डी एम राजनगर स्वप्निल वानखेडे आईएएस,जनपद सीईओ प्रतिपाल बागरी सहित मध्य प्रदेश टूरिज्म के क्षेत्रीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।