Translate

शनिवार, 12 अक्टूबर 2019

अवैध शराब सहित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।

अवैध शराब सहित आरोपी पुलिस की गिरफ्त में।


//जसवंत सिंह यादव//

बिजावर(छतरपुर)। मातगुवां थाना पुलिस ने अबैध शराब सहित आरोपी पप्पू कुशवाहा निवासी बरदा्हा काे पकड़ा है जो कि बाइक से अवैध रुप से मदिरा के 25 क्वार्टर खैरो से बरदा्हा बिक्री हेतु ले जा रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34 ए के तहत कार्यवाही की। मातगुवां थाना प्रभारी टीकाराम कुर्मी की सक्रियता से लगातार अबैध शराब के खिलाफ कार्यवाही जारी है।