SP विधायक बने मप्र राजस्व परामर्शदात्री समिति के सदस्य।
समाजबादी पार्टी से म प्र के एकलौते विधायक है बबलू भैया।
//जशवंत यादव//
बिजावर(छतरपुर)। 52 बिजावर विधानसभा से निर्वाचित तेज तर्रार युवा नेता सपा विधायक राजेश शुक्ला बबलू भैया को मध्यप्रदेश शासन के संसदीय कार्य विभाग द्वारा राजस्व विभाग परामर्शदात्री समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।इस विभाग के मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत हैं तथा विधायक श्री बाबू जंडेल, विधायक महेश राय विधायक करण सिंह, नारायण पटेल, एवं विधायक पुरषोत्तम लाल तंतुवाय समिति के सदस्य हैं।
राजेश शुक्ला अपनी ईमानदार छवि के साथ क्षेत्र के विकास के लिए संकल्पित हैं अभी हाल ही में जनता की समस्याओं तथा विधानसभा क्षेत्र में विकास के कार्यो को कुछ मंत्रियों द्वारा नजर अंदाज किये जाने पर मुख्यमंत्री श्री कमलनाथ जी से शिकायत भी दर्ज कराई थी तथा मीडिया में चर्चा में रहे थे ,बबलू भैया के राजस्व विभाग की समिति का सदस्य बनाये जाने पर जिले के सभी विधायकों ,और इस्ट मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।