Translate

शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2019

प्रशासन की लगातार सख्ती: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जांच। BUNDELKHAND PRESENT NEWS

प्रशासन की लगातार सख्ती: खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं जांच।



//नरेंद्र अहिरवार//

दमोह। जिले में आगामी शरद पुर्णिमा त्योहार के मद्देनजर एक बार फिर खाद्य विभाग खोबा मिष्ठान व्यापारियों पर बरसने को तैयार हैं, कलेक्टर दमोह तरुण राठी एवं डीओ खाद्य सुरक्षा प्रशासन डॉ आरके बजाज के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी,दमोह राकेश अहिरवाल,प्रीति राय एवं माधवी बुधौलिया ने संयुक्त टीम में कार्यवाही करते हुए शरद पूर्णिमा पर्व में उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खोवा एवं मावा लड्डू इस्तेमाल हेतु उपलब्ध हो सके इस हेतु दमोह शहर एवं नोहटा की विभिन्न खोवा,दूध विक्रय दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
 सर्वविदित है कि शरद पूर्णिमा पर्व के समय खोवा एवं मावा लड्डू आदि की बिक्री बढ़ जाती है। इसी कारण ज्यादा मुनाफा कमाने के चक्कर में कुछ खोवा विक्रेता अमानक खोवा एवं मावा लड्डू बेचने लगते हैं एवं खोवा में डालडा, वनस्पति, आरारोट, आटा,सूजी, आदि की मिलावट करके खोवा का विक्रय करने लगते हैं जोकि मिलावटी होने के साथ-साथ मानव स्वास्थ्य के लिए घातक होते हैं। इस प्रकार के मिलावटी खोवा एवं खोवा लड्डू के सेवन से उल्टी,दस्त,फ़ूड पॉइज़निंग,लिवर एवं किडनी डैमेज आदि रोग हो जाते हैं। दमोह में निरीक्षण की कार्यवाही में घंटाघर दमोह स्थित गढ़ी स्वीट्स प्रो0 लखन गुप्ता की थोक खोवा विक्रय दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परिसर में खाद्य पंजीयन की प्रति एवं फ़ूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड लगे हुए पाए गए। खाद्य विक्रेता को कार्यरत कर्मचारियों का मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश दिए गए। मौके पर विक्रय हो रहे मावा लड्डू का नमूना जांच हेतु लिया गया। इसी तारतम्य में उमा मिस्त्री की तलैया स्थित नेमा खोवा भंडार प्रो0 सुनील नेमा की दुकान से खोवा लड्डू का नमूना जांच हेतु लिया गया है। इसी तरह नोहटा, दमोह स्थित नेमा मिष्ठान भंडार प्रो0 डालचंद नेमा की दुकान से दूध का नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय द्वारा लिया गया है। इन खोवा लड्डू,दूध के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। उक्त दोनों परिसरों में साफ सफाई का स्तर उचित पाया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों को दूर करने हेतु सभी खाद्य विक्रेताओं को मौके पर दिशा निर्देश दिये गए हैं। आम उपभोक्ता भी खाद्य सामग्री को खरीदते समय जांच परख ही खाद्य सामग्री को खरीदे। खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।