UP में गुंडाराज,संयुक्त यादव महासभा ने सौपा ज्ञापन।
पूर्व में हुई हत्या की कराई जाये न्यायिक जांच।
//अखंड यादव (8889795381)//
ब्यूरो टीकमगढ़। उत्तरप्रदेश में पुष्पेन्द्र यादव की हुई मौत के बाद टीकमगढ़ जिले के यादव समाज में घटना को लेकर नाराजगी व्याप्त है। यादव समाज के लोगों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर न्यायिक जांच की मांग करते ज्ञापन सौंपा।
अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा की जिला इकाई के अध्यक्ष बबलू यादव व अन्य ने ज्ञापन सौंपते कहा कि उत्तरप्रदेश राज्य के करगुआं झांसी में विगत 5 अक्टूबर को यादव समाज के नौजवान पुष्पेन्द्र यादव को गोली मार दी गई।
कहा कि इस मामले में एक पुलिस अधिकारी के द्वारा टीम बनाकर घटना को एनकाउंटर का नाम दिया गया है। प्रशासन एवं उत्तरप्रदेश सरकार की कार्यप्रणाली पर संदेह व्यक्त किया है।
कहा कि इस घटना से सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं देश के यादव समाज में आक्रोश है। पूरा समाज इस घटना का पुरजोर विरोध करता है, जिसको लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश यादव एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष इंजी पुष्पेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले में यादव समाज के सदस्य प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया और कहां गया की अगर so धर्मेंद्र चौहान के खिलाफ 302 का मामला दर्ज नहीं किया गया तो मध्य प्रदेश की समस्त यादव समाज आंदोलन करेगी वही सपा नेता पूर्व विधायक गरौठा दीपनारयान यादव का कहना है कि उत्तर प्रदेश में रामराज नहीं बल्कि गुंडाराज चल रहा है योगी सरकार के पुलिसकर्मियों द्वारा निर्दोष लोगों को एनकाउंटर का नाम देकर मारा जा रहा है हाल ही में मोठ थाना क्षेत्र के पुष्पेंद्र यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है अगर इस संबंध में पुलिस अधिकारी पर 302 का मामला दर्ज नहीं होता तो समाजवादी पार्टी और यादव समाज द्वारा मिलकर आंदोलन करेगी इस दौरान कांग्रेस जिला अध्यक्ष महेश यादव समाज के वरिष्ठ भाईयान खड़ेत संजय यादव बृजेंद्र यादव डी पी यादव एडवोकेट बीडी यादव पत्रकार जयहिंद सिंह यादव एवं काफी संख्या में समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।