Translate

बुधवार, 8 जनवरी 2020

केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर हम्माल तुला एलवटों की हड़ताल आज भी जारी रही।

केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर हम्माल तुला एलवटों की हड़ताल आज भी जारी रही।


● हम्माल संघ ने अपनी प्रमुख मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम एवं कृषि उपज मंडी सचिव को सौंपा ज्ञापन।


//नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह।  बुधवार को तुलावटी संघ के द्वारा कलेक्टर के नाम एसडीएम रविन्द्र चौकसे एवं सचिव कृषि उपज मंडी के लिए लिखित रूप में एक ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमे केंद्रीय श्रमिक संगठनों के आह्वान पर हम्माल तुला वटी की हड़ताल आज जारी रही जिसमें प्रमुख मांगे 21000 रुपए मासिक मजदूरी निर्धारित की जावे 55 वर्ष आयु के बाद 10000 रुपए मासिक पेंशन दी जावे मंडी में 8 घंटे सुनिश्चित कार्य किया जावे सभी के राशन कार्ड बनाए जाने एवं 35 किलो अनाज दिया जावे कृषि उपज मंडी में  विश्राम गृह बनाया जाए ऐसी प्रमुख मांगों को लेकर आज श्रीमान कलेक्टर महोदय जी एवं सचिव महोदय जी के लिए ज्ञापन दिया गया जिसमें जिला हम्माल मजदूर संघ अध्यक्ष रामेश्वर चौधरी अनिल राज राजेश प्रजापति रामलाल श्यामलाल राजू शंभू बाल किशन दिनेश गोविंद राठौड़ गणेश प्रजापति दिनेश संतोष आकाश बबलू रमेश जाधव देवदास मुकेश रैकवार देवी सिंह हेमंत प्रमोद बालमुकुंद प्रदीप भागचंद सुरेंद्र ओंकार बबलू राघवेंद्र मनीष राजकुमार अखिलेश घनश्याम खेमचंद मलखान एवं समस्त समस्त लोगों की उपस्थिति रही।