वन-विभाग द्वारा अनुभूति कैम्प का आयोजन।
//रूपेन्द्र पाल,दिनेश कुमार निरंजन//
बल्देवगढ(टीकमगढ़)। बांध सुजारा डैम के बाहरी स्थल पर वन विभाग द्वारा अनुभूति कैंप का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री पंकज अहिरवार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं घनेंद्र सिंह बुंदेला लमेरा विशिष्ट अतिथि एवं दिनेश कुमार निरंजन समाजसेवी, गणेश विद्यार्थी प्रेस जिला अध्यक्ष एवं श्री हरिसिंह बुंदेला उपस्थित रहे।
इस कैंप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिकोली, देवरदा, एवं कन्नपुर सभी स्कूलों के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।इसमें कक्षा 9से 12वीं तक के सभी बच्चे उपस्थित रहे सभी बच्चों ने कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता, सांस्कृतिक गीत, एवं वन संरक्षण पर गीत प्रस्तुत किए सभी बच्चों को प्रथम ,द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया इस कार्यक्रम का आयोजन मास्टर ट्रेनर डीपी शुक्ला, मनोज बाबू चौबे, एवं एसपी शाक्य उपवन मंडल अधिकारी टीकमगढ़ कौशलेंद्र सिंह, सुश्री सुचिता मिसराम वन परिक्षेत्र अधिकारी बल्देवगढ़ , अभिताभ दीक्षित समस्त वन मंडल अधिकारी बल्देवगढ़ जिला टीकमगढ़ के समस्त अधिकारियों द्वारा संपन्न कराया गया इसमें बच्चों को पर्यावरण संरक्षण, वन्य जीव संरक्षण से अवगत कराया गया।
