Translate

मंगलवार, 10 अगस्त 2021

टीकमगढ़। किल कोरोना अभियान के तहत टीम ने घर-घर जाकर किया सर्वे।

ब्यूरो टीकमगढ़। शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों में साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में भी घर-घर जाकर किल-कोरोना अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता, पंचायत सचिव, रोजगार सहायक ने सर्वे टीमों के साथ घर-घर पहुँचकर संभावित मरीजों की पहचान की गई।

किल-कोरोना अभियान के तहत टीकमगढ़, जतारा, पलेरा, लिधौरा,  खरगापुर, बड़ागांव धसान तहसील में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न स्थानों पर सर्वे टीमों ने पहुंचकर घर-घर पहुँच कर संभावित मरीजों की पहचान की। उन्होंने सर्दी, खांसी, बुखार, सिरदर्द इत्यादि के बारे में जानकारी प्राप्त कर कोरोना के संदिग्ध लक्षण वाले व्यक्तियों को कोरोना की जांच कराने के लिए प्रेरित किया।