ब्यूरो दमोह। कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य ने कहा मुख्यमंत्री जी के निर्देशानुसार जिले में सभी जगह अंकुर अभियान चलाया जा रहा हैं। जिले में अभी तक लगभग 2100 पौधे रोपित किये हैं, जिनकी फोटो भी ली गई हैं। उन्होंने कहा यह बहुत अच्छी योजना हैं, जिसमें पर्यावरण के प्रति अपनी निष्ठा को दिखा सकते हैं।
उन्होंने सभी से आग्रह करते हुये कहा कि सभी लोग पौधे रोपित करें। वायुदूत एप के माध्यम से अपना फोटो खींच कर, एप में रख सकते हैं, अपने पौधे के लगातार फोटो अपलोड कर सकते हैं। श्री चैतन्य ने कहा यह पर्यावरण को वापिस देना का एक बहुत अच्छा काम कर सकते हैं, सभी लोग अंकुर अभियान में अपनी सहभागिता निभाए और अधिक से अधिक पौधें रोपित करें।