Translate

शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2020

पुलिस ने सुलझाई SDM कार्यालय में तोड़फोड़ की गुत्थी...जांच में स्वयं सपकाले समेत 5 गिरफ्तार।

पुलिस ने सुलझाई SDM कार्यालय में तोड़फोड़ की गुत्थी...जांच में स्वयं सपकाले समेत 5 गिरफ्तार।


नेटवर्क छतरपुर। हाल ही में अभी विगत दिनों पूर्व छतरपुर के एसडीएम कार्यालय में तोड़फोड़ का मामला सामने आया था।
जिस की गुत्थी को पुलिस की 12 सदस्यीय टीम ने अब सुलझाते हुए मामले में एसडीएम अनिल सपकाले सहित बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेश मंत्री जावेद अख्तर और कृष्णा यूनिवर्सिटी संचालक पुष्पेंद्र गौतम सहित पांच आरोपी  गिरफ्तार किया है जिनमे से फिलहाल आरोपी एक फरार है।
          प्राप्त जानकारी के अनुसार छतरपुर जिले के पुलिस अधीक्षक तिलक सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि एसडीएम ने खुद रची थी कार्यालय में हमले की साजिश एवं प्रदेश मंत्री और यूनिवर्सिटी संचालक भी थे साजिश में शामिल,दूसरे यूनिवर्सिटी संचालक को फ़साने रची गई थी साजिश,एएसपी जयराज कुबेर की टीम की कार्यवाही,एसपी तिलक सिंह ने किया खुलासा।