खरीदी-केंद्रों पर व्यस्थायें देख भड़के कलेक्टर।
● लापरवाह समिति प्रबंधकों पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश।
● कलेक्टर ने किसानों से भी चर्चा की बोले मानक गुणवत्ता के अनुरूप अनाज लायें।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो नेटवर्क दमोह। कलेक्टर तरूण राठी आज मंगलवार को समर्थन मुल्य पर खरीदी जा रही धान केन्द्रों पर आकस्मिक रूप से पहुँचकर जायजा लिया। अपने इस भ्रमण के दौरान श्री राठी ग्राम रोन पहुँचे। यहाँ पर खरीदी जा रही धान की गुणवत्ता चेक करवाई, अनाज गुणवत्ता युक्त पाया गया। उन्होने यहाँ मौजूद किसानो से चर्चा की और अनाज साफ-सुधरा लेकर आने का आग्रह किया। यहाँ से श्री राठी कलहेरा पहुँचे यहाँ पर भोपाल और जबलपुर से आये गुणवतन निरीक्षक मौजूद रहे।कलेक्टर श्री राठी अपने इस भ्रमण के दौरान ग्राम आभाना धान खरीदी केन्द्र पहुँचे। यहाँ समिति प्रबंधक द्वारा एक प्राईवेट कर्मचारी को केन्द्र पर रखा गया था, जो खरीदी का काम कर रहा था, इस पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये उसे हटाने के निर्देश दिये साथ ही समिति प्रबंधक के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिये। उन्होने खाद्य नित्रयंक श्री सिंह को कहा वे यहाँ रूके और यहाँ जितने भी ट्राली मे अनाज आया है, निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप होने पर तौल करायें तथा अमानक को परिसर से बाहर कराने के निर्देश दिये। उन्होने किसानो से कहा अनाज साफ-सुधरा लायें। कलेक्टर ने कहा केन्द्र मे मौजूद सर्वेयर अनाज को पास करता हैं, तो यहाँ बेंचे अन्यथा मंडी मे ले जाकर विक्रय करें, वहाँ समुचित व्यवस्थाए कराई गई है। साथ ही यह भी कहा कि आपका अनाज यहाँ विक जाता है और जाँच मे निर्धारित गुणवत्ता के अनुरूप नही पाये जाने पर भुगतान प्राभावित होगा, अत: आप सभी गुणवत्ता युक्त अनाज ही लाकर यहाँ बेंचे।
भ्रमण के दौरान कलेक्टर मोसीपुरा खरीदी केन्द्र पहुँचे यहाँ पर खरीदी पर संतोष जताया उन्होने यहाँ बंद और खुले में रखे अनाज को देखा, सभी गुणवत्ता युक्त पाये गये। यहाँ पर मौजूद नॉन अधिकारियों द्वारा खरीदी गई धान पर कहा अनाज निर्धारित मानको के अनुरूप हैं।
पटनामानगढ़ मे खरीदी गई धान पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई, यहाँ अनाज निर्धारित मानकों के अनुरूप नही था उसे निर्धारित मानक के अनुरूप कराकर ही यहाँ से परिवहन के निर्देश दिये गये। श्री राठी ने कहा सर्वेयर समिति प्रबंधक और ड्यूटी पर तैनात अधिकारी-कर्मचारी निर्धारित मानकों के अनुरूप खरीदी करायें अन्यथा उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी साथ ही नियुक्त किये गये नोडल अधिकारियों से कहा वे निर्देशों का पालन सुनिश्चित करायें।
जिलें मे भोपाल से राज्यस्तरीय निरीक्षण दल आया है, इसमे से सदस्य श्री श्रीवास्तव एवं श्री मिश्रा भ्रमण के दौरान यहाँ मौजूद रहे, यह दल सभी स्थानों पर जाकर गुणवत्ता परखेगा। भ्रमण के दौरान खाद्य नियत्रंक श्री सिंह, मार्कटिंग आफीसर ब्रजेन्द्र शर्मा, तहसीलदार श्री यादव सहित अन्य संबधित अधिकारी साथ मे मौजूद रहे।
