भाजपा पार्षद प्रतिनिधि विक्की ठाकुर ने किया सल्फास का सेवन जबलपुर ले जाते समय हुई मौत।
● फेसबुक पर अंतिम पोस्ट कर अपनी गलती बताते हुए दिया घटना को अंजाम।
घटना की जानकारी लगते ही उनके चाहने वालों को शोक की लहर दौड़ गई।
● देखिए आखिरी बार फेसबुक पर क्या रखी अपनी बात।
//नरेंद्र अहिरवार//
ब्यूरो नेटवर्क दमोह। आज शहर में बड़ा ही दुखद घटनाक्रम सामने आया हैं। जिसमे आस्मय फुटेरा वार्ड नं 2 के पार्षद अशोकी पिता मुन्ना ठाकुर के बड़े सुपुत्र पार्षद प्रतिनिधि एवं जल सभापति विकास ठाकुर (विक्की) की जहरीला पदार्थ सेवन कर लेने से इलाज के लिए जबलपुर ले जाते समय मौत हो गई। इस असमय घटना से उनके चाहने वाले हत प्रध रह गए। कि आखिर क्या वजह रही होगी कि विक्की ने जहर का सेवन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।जानकारी के मुताबिक विक्की ठाकुर दोपहर 4 से 5 बजे के बीच घर से निकला था। जो सीधे सिर्किट हाउस पहाड़ी पर पहुंचा और वही अपने माता-पिता से फोन पर आखिरी बार बात भी की साथ ही उन्होंने स्वयं के जहर खा लेने की बात परिजनों को बताई इसके बाद घटना की जानकारी लगते ही माता पिता एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता सीधे सर्किट हाउस पहुंचे जहां विक्की ठाकुर देशों की बेसुध पड़ा हुआ था उसे तुरंत जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां जिला चिकित्सालय से सीधे जबलपुर रेफर कर दिया गया वही जबलपुर ले जाते समय रास्ते में ही विक्की ठाकुर की सांसें थम गई और जबलपुर पहुंचे मेट्रो हॉस्पिटल में डॉक्टर ने ठाकुर के लिए मृत घोषित कर दिया इसके बाद मृत अवस्था में विक्की ठाकुर का पंचनामा किए जाने के लिए शव जिला चिकित्सालय लाया गया। दूसरी ओर घटना की जानकारी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सिद्धार्थ मलैया एवं विभिन्न पार्टी के पार्षदों को लगने पर वह भी जिला चिकित्सालय पहुंचे और देखते ही देखते कार्यकर्ताओं का जमावड़ा जिला चिकित्सालय में लग गया। घटना से जहां परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हैं तो वहीं शहर में सोशल मीडिया पर विक्की ठाकुर के लिए उनके चाहने वाले लोगों के द्वारा शोक संवेदनाएं व्यक्ति की जा रही हैं।
आपको बता दें कि विक्की ठाकुर के द्वारा जहर का सेवन करने से पूर्व फेसबुक पर टेस्ट पोस्ट की गई थी जिसमे उन्होंने लिखा था " गलत इंसान को दुनिया में रहने का हक नहीं है। में गलत हुं मुझे सब माफ कर देना। किशी की कोई गलती नहीं। ये मेरा सपत्र पत्र हैं" इस तरह उन्होंने अपनी बात सोशल मीडिया पर अंतिम पोस्ट के रूप में की थी बहर हाल उन्हों फेसबुक आईडी से यह पोस्ट हटा दी गई है। लेकिन इस पोस्ट के लोगों ने हांथों हांथ स्क्रीनशॉट ले लिए और कुछ लोगों ने तो पोस्ट पर टिप्पणी करने के साथ साथ विक्की ठाकुर के लिए फोन भी लगाए। लेकिन किसी भी प्रकार से संतोषजनक जवाब लोगों को प्राप्त नहीं हुए।
वहीं पुलिस को घटना की जानकारी लगने पर कोतवाली पुलिस भी सकते में आई जिसमे मामले की जांच करते हुए कोतवाली थाना प्रभारी एच आर पांडेय ने बताया कि किस कारण पार्षद प्रतिनिधि विक्की ठाकुर ने जहर का सेवन किया हैं यह कारण स्पष्ट नहीं हो सका है साथ ही फेसबुक पोस्ट के अनुसार माने तो उन्होंने जहर खाने से पहले ही यह स्थित स्पष्ट कर दी थी कि मेरे जहर का सेवन करने का दोष किसी के लिए भी ना दिया जाए इसमें गलती मेरी ही है। जिसकी जांच में भी पुलिस जुट गई हैं।
वर्तमान में विक्की ठाकुर अपने पूर्व पार्षद पिता मुन्ना ठाकुर की ओर से पार्षद प्रतिनिधि के रूप में क्षेत्र में उनका प्रतिनिधित्व करते थे। उनकी दबंग शैली में वार्ड की समस्याओं का निराकरण ही लोगों एवं उनके चाहने वालों में उनके दिलों में जगह बनाएं हुए थे। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के एक सक्रिय युवा नेता के रूप में छवि थी। और इस बार नगर पालिका चुनाव की तैयारी में लगे हुए थे। साथ ही स्थानीय व पार्टी के लोगों ने बताया कि की वह मानसिक रूप से तनाव में थे। जिससे हो सकता है।
उन्होंने यह कदम उठाया हो। घटना को संज्ञान में लेते हुए कोतवाली पुलिस स्पष्ट कारण की तलाश में जुट गई हैं। इस अकारण घटना होने से उनके इस असमय लिए निर्णय ने उन्हें परिवार के लिए ही नहीं वरन् उनके चाहने वालों को भी झकझोर कर दिया है। इस अप्रिय घटना होने से मृत स्वर्गीय विक्की ठाकुर के लिए ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दे व उनके परिवार को अप्रिय घटना को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।



