//रितिक सोनी//
नौगांव(छतरपुर)। आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खिलाते 6 लोगों को नौगांव पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने इन सटोरियों के कब्जे से 5 मोबाइल जप्त किये।
आईपीएल शुरू होते ही सटोरियों पर नजर रखने के लिए *थाना पुलिस* के नेतृत्व में स्पेशल टीम काफी दिनों से मशक्कत कर रही थी। जिसमें आज एसआई अतुल झा ने नौगांव के विभिन्न स्थानों से 6 आईपील सटोरियों को धरदबोचा।
फिलहाल पुलिस इन सटोरियों से पूछताछ कर रही हैं।