बुंदेलखंड की इस नन्ही बेटी का डांस मास्टर इंडिया में हुआ चयन।
//जशवंत सिंह यादव//
बिजावर/छतरपुर। बिजावर के एक मध्यम वर्ग परिवार की बेटी जिसके माता पिता दोनों दिव्यांग हैं लेकिन बेटी का जुनून था कुछ कर दिखाने का उसने बिजावर से डांस क्लास की शुरुआत की छतरपुर में डांस क्लास ज्वाइन की 8 महीने की कड़ी मेहनत से आज भोपाल में हुआ डांस मास्टर इंडिया में चयन हुआ, बिजावर निवासी कमलेश साहू की 7 वर्षिय बेटी धानी साहू की सफलता के लिए बिजावर बजरंग सेना द्वारा धानी साहू का सम्मान किया गया गणेश प्रतिमा देकर मिठाई खिलाई एवं जहां भी जरूरत पड़ेगी हम सब भाई धानी साहू के साथ हैं और उसको शुभकामनाएं है कि हमारे बिजावर,हमारे जिले,हमारे देश, का नाम यूंही रोशन करती राहों आगे जाकर आपको नई नई सफलता मिले।इस सम्मान समारोह में संभागीय संगठन मंत्री बजरंग सेना जीतेन्द्र तिवारी जीतू,अजय दुबे,अभिषेक दुबे मुनमुन,स्वदेश विश्बारी, कमलेश साहू,उमेश दुबे,सुरेंद्र साहू,रामकिशन अहिरवार, गोलू साहू,गोलू रैकवार,एवं सभी भाई शामिल हुए।
