Translate

रविवार, 11 अक्टूबर 2020

बक्सवाहा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण।




//विनोद जैन//

बक्सवाहा(छतरपुर)। रविवार को छतरपुर जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने बक्सवाहा में बनाए गए पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया।

आगामी विधानसभा उपचुनाव को दृष्टिगत रखते हुए श्री सिंह ने बक्सवाहा के पोलिंग बूथ का निरीक्षण किया. इस दौरान उनके द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए तो साथ ही आगामी उपचुनाव में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के भी निर्देश दिए गए।

गौरतलब है कि प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों में चुनाव होना है जिसमें से एक विधानसभा छतरपुर जिले की बड़ा मलहरा विधानसभा भी शामिल है जहां पर चुनाव संपन्न होना है  जिस को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा यह निरीक्षण किया गया जिस दौरान  उनके साथ आए जिले के अमले एवं बक्सवाहा तहसीलदार त्रिलोक से पोशाम सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों एवं  कर्मचारी मौजूद रहे।

तो वही मतदान केंद्र का निरीक्षण करने के पश्चात जिला निर्वाचन अधिकारी छतरपुर दमोह जिला स्तरीय सीमा बक्सवाहा थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अमोदा चौकी बेरियल पर पहुंचे जहां पर उनके द्वारा जिला स्तरीय सीमा की गतिविधियों के संबंध में नजर रखी गई एवं सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए गए।