अब तक तहसीलदार पर SDM के आदेश का नही हुआ कोई असर।
● बिगत दिनो मीडिया संघ ने तहसीलदार के मुख्यालय ठहरने हेतु सौपा था ज्ञापन।
//विन्द्रावन विश्वकर्मा//
घुवारा(छतरपुर)// बडामलहरा अनुबिभाग की तहसील घुवारा में 56 गांव सहित नगर में करीब20 हजार जनसंख्या निबासित है शासन ने जनता की सुविधा हेतु तहसील कार्यलय तो खोल दिया साथ ही हजारो की बेतन देकर उसमें अधिकारी कर्मचारी नियुक्त कर दिये लेकिन जब जिम्मेदार कहे जाने बाले तहसीलदार ही मुख्यालय पर नही रहते तो उनके कर्मचारी पटबारी कैसे मुख्यालय पर रह सकते है। जैसा कि शासन द्धारा घुवारा तहसील के लिए बिजय सेन को तहसीलदार कमान सोपी है लेकिन साहब जिला मुख्यालय जोकि तहसील से करीब 90 कि.मी. दूर स्थित है साहब रोजाना अपडाउन करके करते है जिससे 12 बजे से करीब 1 बजे उपस्थित होकर 3या 4 बजे प्रस्थान कर जाते है जिससे जनता के 3 घंटे में कार्य पूर्ण नही होते है और जनता को परेशानी का सामना करना पडता है लेकिन अधिकारियो को जनता से क्या उन्हे तो अपने स्वार्थ से मतलब है वही सोचनीय बात तो यह भी कि अगर साहब जब रोजाना 90 कि.मी.दूरी से लगिजरी चारपहिया बाहन से आते हो तो उसमें करीब1हजार का डीजल सहित अन्य खर्ज भी होता है क्या यह खर्चा बेतन से लगाते है या फिर जनता से लूट कसोट करके खर्ज करते है जिसका प्रमाण बर्तमान में खुलेआम तहसील में देखने को मिल रहा है जहां किसान सहित अन्य बर्ग को के लिए छोटे छोटे कामो के लिए भी हजारो रूपये देने पडते है साथ रूपये देने के बाद भी कई लोगो के काम नही होते है इस प्रकार तहसील में भष्टाचार के खिलाफ कई बार मीडिया ने अपनी कलम रे माध्यम से उजाकर किया लेकिन उसके बाद भी किसी भी राजनेता व अधिकारी का दिल नही पसीजा कि तहसील में तहसीलदार का निबास बनबाते हुये क्षेत्र की जनता की समस्यो का समाधान कर सके ।
तहसीलदार के आर्दशो पर चल रहे पटबारी।
वही मजे की बात तो यह कि तहसील हल्के मे पदस्थ समस्त पटबारी भी अपने साहब के आर्दशो पर चल रहे जिसप्रकार तहसीलदार महोदय मुख्यालय पर ठहरना उचित नही समझते उसी प्रकार पटाबारी लोग भी मुख्यालय पर रहना उचित नही समझते कई पटबारी तो किसानो के साथ अभ्रदता का व्यवहार भी करते है लेकिन उन गरीब किसानो की सुनने बाला कोन है ।
मीडिया ने बिगत दिनो पहले एसडीएम को सोपा था ज्ञापन।
तहसील में तहसीलदार व पटबारियो के आतंक के खिलाफ बिगत दिनो मीडिया संघ ने एसडीएम नाथूराम गोड को ज्ञापन सोपते हुये तहसील सहित समस्त पटबारियो को मुख्यालय पर निबास बनाते हुये भूमाफियो के खिलाफ कार्यबाही करने की मांग की थी एसडीएम साहब ने ज्ञापन लेते हुये शीघ्र मुख्यालय पर निबास बनाते हुये भूमाफियो के खिलाफ कार्यबाही का आश्वाशन दिया था लेकिन आज चार दिवस बीत जाने के बाद भी सी प्रकार कोई प्रतिक्रिया नही की गई