Translate

सोमवार, 6 जनवरी 2020

केन्द्रीय मंत्री ने माँ के दरबार में अर्पित की भव्य-चुनरी।

केन्द्रीय मंत्री ने माँ के दरबार में अर्पित की भव्य-चुनरी।


मैं चाहता हूँ कि लोग जरूरूधाम-गौ-अभ्यारण्य जाये : प्रहलाद सिंह पटेल 


//होशियार चक्रवर्ती, नरेंद्र अहिरवार//
नेटवर्क दमोह। भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन केन्द्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह दमोह पुहॅचे जहाँ उन्होंने अपने दौरा की शुरुआत दमोह के प्रसिद्ध माॅ बड़ी देवी मंदिर मे पुहॅचकर माता रानी की पूजा अर्चन कर मातारानी को चुनरी चढाकर संपूर्ण क्षेत्र की सुख और शांति की समृद्ध कामना मांगी। इस दौरान मंदिर के पुजारी आशीष महाराज के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन कराया गया।
            तदुपरांत माॅ बड़ी देवी मंदिर ट्रस्ट कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर मंदिर के जीर्णोद्धार व जरूरूधाम गौ अभ्यारण्य के जन जागरण को लेकर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने चर्चा करते हुए कहा कि हमारे दमोह जिले का सबसे बड़ा गौ-अभ्यारण्य है जहाँ पर हम गौ सेवा का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मे चाहता हूँ कि दमोह से आप लोग जरूरूधाम गौ-अभ्यारण्य जाये और वहाँ पर जाकर देखें कि वहाँ पर क्या कमी है।
मे चाहता हूँ कि गौ अभ्यारण्य मे सबकी भागीदारी हो। वहाँ पैसों की कोई कमी आने वाली नही है। बस एक बार सबकी भागीदारी सुनिश्चित हो। मे चाहता हूँ कि गाय का गोबर की लकड़ी बने और जब हम अंतिम संस्कार करते हैं तो गोबर की लकड़ी अंतिम संस्कार के लिए काम आ सके। उन्होंने मंदिर जीर्णोद्धार के कार्य की गति पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मंदिर का जीर्णोद्धार तीव्र गति से चल रहा है उन्होंने कहा कि हम मंदिर परिसर मे जो भी काम करे वह संपूर्ण कार्य योजना के तहत करे।भक्तों के द्वारा जो जल माता रानी को चढाया जाता है।जल की एक बूंद भी हमारे परिसर मे रूकना नही चाहिए।जल की निकासी की अलग-अलग व्यवस्था बना ले जल के अलग अलग चेम्बर्स बना कर सुनिश्चित करे।
           श्री पटेल ने कहा कि हमे एक बात तय करना है कि नये निर्माण ना हो हमारे जो पुरानी धरोहर है। उन्हें हमे सहेजकर रखना है,उन्होंने कहा कि मे एक पहाड़ के मंदिर गया था वहां पर घंटा चढाने की परम्परा है।जब मैने देखा तो मंदिर के लगभग 1 किलो मीटर तक घंटा ही घंटा दिख रहे थे तो वहां आकर्षण का केन्द्र रहा मे चाहता हूँ कि ऐसा ही हमारे माॅ बड़ी देवी मंदिर मे भक्त जन मातारनी को चुनरी चढाते है।तो क्यों ना हम भी मंदिर के दौनों मार्ग पर चुनरी चढाये जिससे कि जब हम मंदिर परिसर प्रवेश करे तो वहां आकर्षण का कुछ और होगा।
            इस दौरान माॅ बड़ी देवी मंदिर  ट्रस्ट कमेटी ने केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल को विश्वास दिलाया कि जरूरूधाम गौ अभ्यारण्य के विकास और जन जागरण के लिए मंदिर ट्रस्ट कमेटी हर सभंव जरूरूधाम गौ अभ्यारण्य से जुडेंगे व अन्य लोगों को भी जोडने का कार्य करेंगे।
    इस दौरान प्रमुख रूप से आशीष महाराज,कमलेश भारद्वाज,आलोक गोस्वामी,कैलाश शैलार,रूपेश सेन,मोन्टी रैकवार,सोनू तिवारी की विशेष रूप से गरिमामयी मौजूदगी रही।