Translate

शनिवार, 4 जनवरी 2020

एक-दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न।

एक-दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न।


//विन्द्रबन विश्वकर्मा//

घुवारा(छतरपुर)।  नगर के अशासकीय विद्यालय फूलचंद्र जैन मोन्यूमेंट स्कूल में शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला सम्पन्न हुई।
प्रशिक्षण बुलंदशहर से पधारी श्रीमती चंचल भार्गव जी ने दिया। कार्यशाला में शिक्षकों को वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप कैसे पढ़ाया जाए इस पर प्रशिक्षित किया। कार्यक्रम के दौरान दिसंबर माह की चेतना पत्रिका का विमोचन किया गया।
कार्यक्रम के अंत मे जैन शिक्षा समृद्धि के राष्ट्रीय मंत्री श्री जवाहर जी एवं कोऑर्डिनेटर श्रीमती मीनू जैन द्वारा बच्चो के द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड्स का मूल्यांकन किया गया जिसमें क्रमसः आस्था जैन, बोधिका जैन एवं रंजना प्रजापति ने ने स्थान प्राप्त किया। आगंतुक अथितियों के द्वारा बच्चो के द्वारा बनाए गए ग्रीटिंग कार्ड्स की खूब सराहना की गई।