Translate

शनिवार, 31 जुलाई 2021

पन्ना। मुख्यमंत्री कोविड-19 मुख्यमंत्री अनुकम्पा नियुक्ति योजना के तहत नियुक्ति पत्र वितरित।



ब्यूरो पन्ना। मुख्यमंत्री कोविड-19 मुख्यमंत्री अनुकम्पा नियुक्ति योजना के तहत एन0आई0सी0 वीडियों कान्फ्रेसिंग सभाकक्ष में प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान की वर्चुअल उपस्थिति में कलेक्टर श्री संजय कुमार मिश्रा द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति आदेश वितरीत किये गये। 

जिला मुख्यालय आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर श्री मिश्रा द्वारा जनजाति कार्य विभाग में संगीता ताम्रकार, वन विभाग में कमलेश अग्निहोत्री, स्कूल शिक्षा विभाग में कल्पना मिश्रा, रूपाली खरे एवं शैलेष खरे को नियुक्ति पत्र दिये गये। इस योजना से संबंधित अन्य हितग्राहियों को भी नियुक्ति देने की कार्यवाही जारी है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने अनुकम्पा नियुक्ति पाने वाले सभी हितग्राहियों से कहा कि कभी भी किसी तरह की कठिनाई हो तो बतायें शासन से जुड़ी समस्याओं का यथासम्भव निराकरण किया जायेगा।