Translate

शनिवार, 8 फ़रवरी 2020

डॉक्टरों के मनमाने रवैयों के चलते अस्पताल के हालात ढीले...चिकित्सा व्यवस्था से हो रही खिलबाड़।

डॉक्टरों के मनमाने रवैयों के चलते अस्पताल के हालात ढीले...चिकित्सा व्यवस्था से हो रही खिलबाड़।

//दिलीप अग्रवाल,विन्द्रावन विश्वकर्मा//

बड़ामलहरा/घुवारा/भगवा(छतरपुर)। वि.खं. अंतर्गत भगवां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुख्यालय में पदस्थ चिकित्सक अस्पताल मुख्यालय में नही रहते जिससे,मरीजो को रात में आपातकालीन सेवाएं नहीं मिल पा रही है। विभागीय व्यवस्था से मरीजों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
 स्वास्थ विभाग की उदासीनता से ग्रामीणों को मजबूरन झोला छाप डॉक्टरों के पास इलाज कराना पड़ता है। साथ ही,  इलाज के नाम पर दवाओं के ओने पौने दाम चुकाने पड़ते है। पिछले दिनों रामटोरिया में भी डॉक्टर नदारद होने का मामला आया था। अस्पताल में ताला जड़ा होनें से अस्पताल के दरवाजे पर ही  महिला का प्रसव हो गया था और महिला की जान पर बन आयी थी। मामले को लेकर विभाग की किरकिरी हुई थी।
     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवां के भी कुछ इसी प्रकार के हालात है। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता से ग्रामीणों को इलाज के लिए परेशान होना पड़ रहा है।  रमेश लोधी निवासी भगवां, मुन्ना पाल हरीनगर, मुन्नी लाल सेन पेट दर्द चक्कर उल्टी की बीमारी से ग्रस्त था और आरोग्यम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवां में इलाज कराने गया था। अस्पताल में  सिर्फ स्टॉफ नर्स व महिला स्वीपर ही ड्यूटी पर मिली जबकि दो डॉक्टर डॉ मोहित राजपूत, डॉ विकेश असाटी में से एक भी डॉक्टर ड्यूटी पर नही मिला। मजबूरन उन्हें झोला छाप डॉक्टर से  इलाज कराना पड़ा। साथ ही अस्पताल परिसर में सीसीटीव्ही कैमरे भी नही लगाए गए है ऐसे में महिला मरीजो व ड्यूटी पर तैनात महिला कर्मियों की सुरक्षा भी भगवान भरोसे चल रही है।

●  सप्ताह में दो दिन ही आते है डॉक्टर।

ग्रामीणों का आरोप है उक्त दोनों डॉक्टर सप्ताह में दो ही दिन आते है और हाजिरी रजिस्टर में हाजिरी भरकर दोपहर एक बजे रजिस्टर लेकर निकल जाते है ।

●  चिकित्सकों पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी मेहरबान।

 स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही को खबर नवीसों ने रात्रि में ही मोबाइल से जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पथोरिया को दी तो उन्होंने कहा उनके पास डॉक्टरों की व्यवस्था नही है। सिर्फ सुबह 9 बजे से 4 बजे तक ही डॉक्टर भगवां में उपलब्ध करा पाएंगे। बात पलटते हुए 4 की जगह 8 बजे का समय बताते हुए कहा जो भी जो लोग रात्रि में बीमार होते है वह बड़ामलहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर इलाज कराए। ऐसे में भगवा ग्राम सहित आस पास के क्षेत्रवासियों में स्वास्थ्य असुविधा को लेकर गहरा असन्तोष है जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष पवन जैन निवासी भगवां ने लापरवाह डॉक्टर के खिलाफ मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री को शिकायती पत्र लिख कर बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से निजात दिलाने हेतु डाक्टरो को अस्पताल मुख्यालय में रहने की मांग की है ।